जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक।

Jun 19, 2024 - 18:43
57 Views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक।

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नालों की सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने साफ किये गए नालों की सफाई का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों के साथ इस सम्बन्ध में बैठक कर ली जाये। बारिश में नालों के चोक होने की दशा में सम्बंधित अधिशासी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी नगर पालिकाओं में सीसीटीवी लगवाए जाएं जिसका कंट्रोल जिला स्तर पर भी बनाया जाये। अधिशासी अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुनी जाने वाली शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाये।

नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था को निर्बाध रखा जाये। अवश्यक्तानुसार हैण्ड पम्पो को रिबोर कराया जाये। नगरीय क्षेत्रों जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाई जाये। जल भराव की समस्या के निदान के उपाय सुझाने के लिए अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय, अधिशाषी अभियंता सिंचाई व पीडब्लूडी की एक तीन सदस्यीय समिति गठित की जाये। किसी भी जगह पेयजल की समस्या न होने दी जाये।

सभी एमआरएफ सेंटरों को सक्रिय अवस्था में रखा जाये। ख़राब लाइट ठीक करायी जाएं। सफाई की व्यवस्था को बेहतर रखा जाये। कचरा संग्रह केंद्रों को व्यवस्थित किया जाये। गौशालाओं में भुगतान को लंबित न रखा जाये। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, समस्त अधिशाषी अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow