खेत पर गया बालक लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज।

Jun 19, 2024 - 18:37
60 Views
खेत पर गया बालक लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज।

शाहाबाद \ हरदोई। खेत पर गया बालक दूसरे दिन भी घर वापस नही पहुंचा। लापता बालक के पिता ने स्थानीय कोतवाली मे गुमशुदगी दर्ज करा दी है।

इस संबंध मे विपिन सिंह पुत्र गुलवीर सिंह निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शाहाबाद जिला हरदोई ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र कुनाल सिंह गत 18 जून 2024 को समय दिन के लगभग ग्यारह बजे साइकिल से खेत पर गया था लेकिन घर वापस नही आया।

उसकी काफी खोजबीन की, रिशतेदारो के यहां भी फोन कर पता किया लेकिन उसका कुछ पता नही लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी। लापता बालक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow