हरदोई: एसपी ने बैरक, हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, परेड़ की सलामी ली

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 00:52
58 Views
हरदोई:  एसपी ने बैरक, हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, परेड़ की सलामी ली

हरदोई।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।

इस बीच उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण भी किया। क्वार्टर गार्ड, बैरक, हॉस्पिटल आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को वहां की व्यवस्थाएं अच्छी बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम व प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow