कानपुर न्यूज़: पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री का किया आभार। 

Jun 30, 2024 - 16:42
46 Views
कानपुर न्यूज़: पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री का किया आभार। 

कानपुर न्यूज़: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की कानपुर नगर इकाई ने राज्य मंत्री बाल एवं पुष्टाहार विभाग डॉ. प्रतिभा शुकला  एवं विधायक  महेश त्रिवेदी किदवई नगर विधानसभा का प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार त्रिपाठी, प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ. आशीष कुमार दीक्षित सहित लगभग दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने आभार पत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

तथा आज से प्रदेश भर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के माध्यम से ट्विटर हैंडल पर यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय आदित्य नाथ योगी जी को आभार व्यक्त करने के अभियान से भी अवगत कराया। तथा पुरानी पेंशन से वंचित रह गये प्रदेश के अन्य सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की विनम्र अपील की।

पिछले 18 वर्षों से विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उन सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की मांग करता चला आ रहा था जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन एक अप्रैल 2005 अर्थात नयी पेंशन के लागू होने से पूर्व का है।

एसोशिएशन ने विगत सभी सरकारों के समक्ष प्रदेश के लगभग 48 हजार से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग के लिए शांति पूर्ण धरना एवं प्रदर्शन जारी रखा साथ ही साथ योग्य वकीलों के पैनल जिसमें आर वेंकटरमणी जो वर्तमान में भारत सरकार के अटार्नी जनरल हैं के माध्यम से उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाया। माननीय न्यायालय ने पुरानी पेंशन का नीतिगत मामला होने के कारण गेंद प्रदेश सरकार के पाले में डाल दी थी।

धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम में अभय मिश्रा, डॉ आशीष कुमार दीक्षित, डी रामकुमार त्रिपाठी, डॉ प्रगति रघु सक्सेना, मलय गुप्ता, देवेश उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, सोनिया गुप्ता, पीताम्बर पाल, हनुमान प्रसाद, रवि मिश्रा, प्रीति तिवारी, पवन त्रिपाठी, देवेन्द्र साहू, दिनेश गुप्ता, अरविन्द पाल, अजय तिवारी, मनोज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow