हरदोई न्यूज़: गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी, क़ानून गो को लगाई कड़ी फटकार।
- जिलाधिकारी ने किया सवायजपुर तहसील का औचक निरीक्षण।
आईएनए न्यूज़-हरदोई डेस्क
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज सवायजपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। तहसील के आरके अनुभाग में गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रार क़ानून गो को कड़ी फटकार लगायी तथा तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामों का ब्यौरा सम्बंधित कर्मचारी से लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों का पूरा स्पष्ट ब्यौरा रखा जाये। राहत सामग्री देते समय रजिस्टर पर प्राप्ति ली जाये। राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही न की जाये।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: राज्यमंत्री ने बावन ब्लॉक के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा, प्रभावितों की समस्याओं को सुना।
सम्बंधित कर्मचारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहें। तहसील के कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय रखा जाये। पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि प्रभावित पात्र लाभार्थियों को राशन वितरण सुनिश्चित किया जाये।
What's Your Reaction?











