हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण।

By INA News Desk
Jul 16, 2024 - 17:45
111 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने किया बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण।

 आईएनए न्यूज़- हरदोई डेस्क

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बिलग्राम तहसील के ग्राम मलवा अखवेल पुर के मजरा तिलवल खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ शरणालय पहुंचकर इसी गाँव के मजरे चुन्नी खेड़ा के बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान्न किट वितरित की। 

उन्होंने लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि खाने की कोई समस्या नहीं है। आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग की टीमें लगी हुई मिली। एक महिला ने जिलाधिकारी से प्रभावित गाँव से उसकी बकरियां सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी, क़ानून गो को लगाई कड़ी फटकार।

जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल पशुपालन विभाग द्वारा महिला की बकरियां सुरक्षित स्थान तक पहुँचायी गयीं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, पीडी पीपी त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिलग्राम राकेश कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow