हरदोई न्यूज़: बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश। 

Jul 17, 2024 - 14:16
82 Views
हरदोई न्यूज़: बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश। 
बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ के बाद की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद गावों में साफ सफाई का कार्य कराया जाये। नालियों की सफाई करायी जाये। सफाई के उपरांत ग्राम प्रधान से प्रमाण पत्र लिया जाये जिस पर बाढ़ से प्रभावित हो चुके 5 लोगों के हस्ताक्षर हों।

बाढ़ प्रभावित सभी आँगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में अच्छी तरह से सफाई सुनिश्चित की जाये। गावों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाये। लोगों को सूचित करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाये। जनपद स्तर से ग्राम स्तर तक टीम बनाकर कार्य किया जाये। ग्रामों में मजरे वार व गाँव के आकार के अनुसार ड्यूटी लगायी जाये। संक्रामक बीमारियों से निपटने में पूरी गंभीरता से कार्य किया जाये।

गाँव में दवा वितरण कैम्प लगाया जाये। प्रत्येक गाँव में पशुपालन विभाग की टीम लगायी जाये। सफाई के उपरांत शाम के समय फॉगिग का कार्य कराया जाये। बाढ़ से मुक्त हो चुकी सड़कों की तेजी से मरम्मत करायी जाये। जिलाधिकारी ने शाहाबाद पाली मार्ग पर आगम पुर पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: आम उत्पादक प्रगतिशील किसान सतीश जिलाधिकारी से मिले।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मार्ग पर ट्रकों का आवागमन बन्द रखा जाये। प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow