मुख्यमंत्री से मिले मृतक रामगोपाल के परिजन, सीएम ने जताया शोक, दिया आश्वासन- दोषियों को कतई छोड़ा नहीं जाएगा। 

पीड़ित परिवार बोला- सीएम साहब ने जो आश्वासन दिया, हमें उसी की जरूरत थी...

By INA News Desk
Oct 15, 2024 - 20:20  · Updated: Oct 15, 2024 - 21:38
57 Views
मुख्यमंत्री से मिले मृतक रामगोपाल के परिजन, सीएम ने जताया शोक, दिया आश्वासन- दोषियों को कतई छोड़ा नहीं जाएगा। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में विगत दिनों घटित घटना में असमय काल-कवलित हुए युवक के परिजनों से भेंट की।
Advertisement
Advertisement
  • मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आवास, शौचालय व आयुष्मान समेत सरकार की सभी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
  • महसी विधायक के साथ स्व. रामगोपाल के माता-पिता, पत्नी व भाई पहुंचे सीएम आवास

लखनऊ: बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में असमय काल-कवलित हुए रामगोपाल मिश्र के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से वह सब कुछ मिला है, जिसकी हमें जरूरत थी। पूरे परिवार को यह भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।

बहराइच में विगत दिनों हुई घटना में मृतक रामगोपाल मिश्र के परिजनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मृतक रामगोपाल मिश्र के पिता, माता, पत्नी व भाई मंगलवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोक जताया और परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मृतक रामगोपाल मिश्र के परिजनों को 10 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवास, शौचालय व आयुष्मान समेत सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित कराने के लिए भी निर्देशित किया।

 मुख्यमंत्री से भेंट के बाद संतुष्ट दिख रहे मृतक रामगोपाल के चचेरे भाई किशन मिश्र ने कहा कि सीएम योगी ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवास, शौचालय व 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जो आश्वासन उन्होंने दिया है, हम उससे संतुष्ट हैं।

Also Read- Mahakumbh-2025: महाकुंभ में सुगम यातायात एक लिये स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर रही है योगी सरकार।

  • पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल- कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement