Hardoi News: निपुण सम्मान समारोह से नवजे गए 5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, बच्चों को भी नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किए गए शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा जनपद को निपुण जनपद के रूप में विकसित किए जाने हेतु ...

May 1, 2025 - 17:18
65 Views
Hardoi News: निपुण सम्मान समारोह से नवजे गए 5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, बच्चों को भी नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Hardoi News: विकास भवन सभागार में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।कार्यक्रम में जनपद के निपुण घोषित किए गए 1311 विद्यालयों में से प्रति विकास खंड 5 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किए गए शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा जनपद को निपुण जनपद के रूप में विकसित किए जाने हेतु सतत प्रयास किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य , डायट योगेंद्र सिंह ने जनपद को निपुण बनाने हेतु योजना बनाकर प्रयास करने पर बल दिया। जिला  बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह द्वारा जनपद की शैक्षिक गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में कविता पाठ प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड टड़ियावां के समर को ₹ 2100/- नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड कछौना की इरम फातिमा को ₹ 1500/- नकद पुरस्कार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड शाहाबाद के शोभित को ₹ 1100/- नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Also Read- Hardoi News: भविष्य में कमियां पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही होगी- डीएम

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विकास खंड भरावन, कोथावां, संडीला, मल्लावां तथा बावन के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस.आर.जी. आशीष कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक(प्रशिक्षण) दिलीप शुक्ला, अभय सिंह, सचिन मिश्रा, रजनीश देवल, विवेक मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, मयंक सिंह ,शैलेन्द्र कुमार तथा शिव कुमार सिंह ने अपना योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow