कच्ची सड़क बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील, विधायक प्रभाष कुमार ने जाना जनता का दर्द 

उन्होने क्षेत्र की सम्मानित जानता को पूरा भरोसा दिलाया क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. पूर्व नेताओं ने जो गलतियां की हैं

Oct 6, 2024 - 22:09
 0  122
कच्ची सड़क बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील, विधायक प्रभाष कुमार ने जाना जनता का दर्द 

Hardoi News INA.

विधानसभा सांडी में विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत पत्तीपुर डीह के मजरा डीह और कटका ग्राम पंचायत के मजरा गुल्हरिया में गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई. जिससे आवागमन में दिक्कत थी. गांव निवासी बहुत परेशान थे डीह गांव निवासी सुनील ने और गुल्हरिया गांव निवासी अनुज वर्मा ने फोन कर विधायक प्रभाष कुमार को सब हकीकत बताई.

उनका दर्द सुन विधायक प्रभाष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए गांव घूम कर लोगो की समस्याओं को देखा और उनकी मुख्य समस्याएं गांव में पक्की सड़क, पक्की नाली और स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया. जिससे गांव संतुष्ट दिखे.

विधायक प्रभाष कुमार 2017 से जब से विधायक चुने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं. उन्होने क्षेत्र की सम्मानित जानता को पूरा भरोसा दिलाया क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. पूर्व नेताओं ने जो गलतियां की हैं. उसी का नतीजा है अहिरोरी क्षेत्र पिछड़ा हुआ है विधायक अथक परिश्रम कर उस मिथक को तोड़ रहे हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सुनील बाजपेई, विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, श्याम चंदेल, राजबहादुर वर्मा, कपिल तिवारी, अभिषेक सिंह, इंद्रपाल वर्मा, राजकुमार सहित तमाम गांव वासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow