Hardoi: गंगा नदी में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, मचा कोहराम

पुलिस द्वारा गोताखोरों व स्टीमर आदि की सहायता से तलाश शुरू की गई तो उक्त दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए। बच्चियों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

By INA News Desk
Oct 6, 2024 - 21:40
50 Views
Hardoi: गंगा नदी में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, मचा कोहराम
घटना की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
बिलग्राम थाना इलाके में दो बच्चियों की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे उनके घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्यांशी राजपूत(6) पुत्री गुड्डू राजपूत निवासी गांव जरेला थाना बिलग्राम हरदोई व शिवांगी राजपूत(8) पुत्री शिवराज राजपूत निवासी गांव मतदी थाना सांडी हरदोई की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस द्वारा गोताखोरों व स्टीमर आदि की सहायता से तलाश शुरू की गई तो उक्त दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए। बच्चियों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement