हरदोई न्यूज़: दीवार काटकर कमरे में घुसे चोर, 80 हज़ार की नगदी समेत दो लाख के जेवरात किए पार। 

Jul 5, 2024 - 19:24
68 Views
हरदोई न्यूज़: दीवार काटकर कमरे में घुसे चोर, 80 हज़ार की नगदी समेत दो लाख के जेवरात किए पार। 

हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान दीवाल में नकाब काटकर चोरी की। घर के पीछे की दीवार काटकर घुसे चोर 80 हजार रुपये की नगदी व दो लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार को सुबह चोरी की जानकारी हुई तो उसने घटना की थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई तथा मामले की जांच में जुटी है।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी पंकज सिंह ने पुलिस को बताया कि वे गुरुवार की रात कमरे के बाहर सोए हुए थे। रात में चोर घर के पीछे की दीवार काटकर कमरे में घुसे और वहां रखे 80 हजार रुपये, 4 सोने की अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 1 जोडी कान के झाले, 4 जोडी चांदी की पायल, बिछुआ और अन्य सामान चुरा ले गए। जेवरात की कीमत दो लाख रुपए से अधिक होगी।

इसे भी पढ़ें:-  अमन हत्याकांड के दो अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार।

सुबह सोकर उठने पर कमरे में बिखरा सामान और दीवार कटी देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। घर में चोरी होने की सूचना लगते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पचदेवरा थाने में दी है। वहीं घटना से लोगों में दहशत है। प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र पाण्डेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow