कानपुर न्यूज़: व्यापारियों ने रात्रि मे गश्त बढ़ाये जाने को लेकर पुलिस आयुक्त से मिले व ज्ञापन सौंपा।

By INA News Desk
Jun 10, 2024 - 19:10
54 Views
कानपुर न्यूज़: व्यापारियों ने रात्रि मे गश्त बढ़ाये जाने को लेकर पुलिस आयुक्त से मिले व ज्ञापन सौंपा।
Advertisement
Advertisement

कानपुर। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर की प्रमुख बाज़ारो मे सभी दिनों मे खासकर शनिवार से रविवार की रात्रि मे गश्त बढ़ाये जाने को लेकर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मिले व वार्ता करके ज्ञापन सौंपा।

वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने पुलिस आयुक्त से कहा कि कानपुर महानगर की शहरी सीमा में शहर के अंदर चौराहों पर बदली यातातात व्यवस्था से कुछ जगह सुधार हुआ है लेकिन खासकर घंटाघर ,मूलगंज ,बादशाही नाका चौराहा,

बड़ा चौराहा ,डिप्टी पड़ाव ,रावतपुर क्रॉसिंग मे  यातायात व्यवस्था से और कल्याणपुर बाजार मे वन वें व्यवस्था से व्यापार प्रभावित हो रहा है और इसी तरह अन्य कुछ बाज़ारो व चौराहो में ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव करने के उपरांत जाम और बढ़ रहा है और इससे व्यापार प्रभावित हो रहा हैँ। 

आगे कहा कि कल्याणपुर बाजार मे वन वें व्यवस्था से वहां का व्यापार आधे से भी कम रह गया है जिससे जी एस टी व अन्य राजस्व घट रहा है इसलिए कल्याणपुर बाजार मे वन वें व्यवस्था समाप्त की जाय और पूरे महानगर मे घंटाघर, मूलगंज चौराहे सहित अन्य चौराहो पर वर्तमान मे नये सिरे से यातायात व्यवस्था की समीक्षा की जाय ।वार्ता मे महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह व वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ने कहा कि प्रत्येक चौराहों के चारो तरफ ज्यादा जाम के हिसाब से ट्राफिक व्यवस्था में रेड व ग्रीन लाइट सिग्नल को ऑटोमेटिक की बजाय मैनुवल किया जाए।

शहर की थोक बाजारों में प्रत्येक दिन व खासकर शनिवार से सोमवार की सुबह तक बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर रात्रि में और गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने कहा कि कल्याणपुर बाजार मे वन वें व्यवस्था व कुछ चौराहो पर  यातायात जैसे मामले है इन्हे देखकर निस्तारण किया जाएगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement