मेगा जॉब फ़ेयर के जरिए युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रही योगी सरकार

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 01:33
85 Views
मेगा जॉब फ़ेयर के जरिए युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रही योगी सरकार
प्रतीकात्मक चित्र

हाईलाइट्स:-:

  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में विभिन्न प्रकार के रोजगार अवसरों के सृजन का माध्यम बन रही योगी सरकार
  • 31 अगस्त को होने वाले रोजगार मेले में 20 से अधिक नामचीन कंपनियां कर रही प्रतिभाग, रोडवेज में भी नौकरी पाने का युवाओं के सामने होगा अवसर
  • जॉब फेयर के जरिए 800 युवाओं के रोजगार सृजन का रखा गया है लक्ष्य,  पोर्टल के जरिए रजिस्टर्ड युवाओं को मिलेगा मौका

वाराणसी।

योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नामचीन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ,के साथ ही विदेशों औरउत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में भी नौकरी पाने अवसर दे रही है। वाराणसी के राजकीय आईटीआई (स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर) करौधी में शनिवार 31 अगस्त को मेगा जॉब फेयर में का आयोजन होने जा रहा। जॉब फेयर में जानी मानी लगभग 20 से अधिक नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनी के शामिल होने की संभावना है। इस मेगा जॉब फेयर में  800 युवाओं  को रोजगार देने का लक्ष्य है। अभ्यर्थियों को जॉब फेयर में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा: एसपी नीरज कुमार जादौन ने केन्द्रों का निरीक्षण किया

जॉब फेयर में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी...
वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने जानकारी दिया कि राजकीय आईटीआई ( स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर करौधी में शनिवार को मेगा जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा। इसमें 20 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही है। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम में संविदा पर चालक की भर्ती का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 2 वर्ष पुराना हैवी व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना तथा नियमानुसार उम्र ,हाइट ,और क्वालिफिकेशन का होना अनिवार्य है। मेला प्रभारी ने बताया कि 31 अगस्त को लगने वाले बृहद रोज़गार मेले में शनिवार को भी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रोजगार मेला शुरू होने के पहले तक पंजीयन कराके अभ्यर्थी मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - डीएम-एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा, प्रथम सत्र में 3251 व द्वितीय सत्र में 3398 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

20  से अधिक नामचीन कंपनियां कर रही प्रतिभाग...
रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियों ने प्रतिभाग करेंगी । भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को विदेश मे नौकरी पाने का अवसर देंगी । इसके अलावा होटल ताज ,एमआरऍफ़ टायर्स ,लिमिटेड ,बजाज ऑटो लिमिटेड ,क्यूस कॉर्प लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, जनकल्याण ट्रस्ट, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट कंपनी ऑफ ग्रुप, खेतिहर ऑर्गेनिक सलूशन, गीगा कॉर्पसोल, गहरवाल  एडुकेयर, कोटक महेंद्रा, यूआरएस सिक्योरिटी सर्विसेस, वाल्क तरु इंटरनेशनल,बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सर्विसेस ,ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक सलूशन , टीएसपीएल ग्रुप सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड,टाटा मोटर्स,सोनाटा फाइनेंस,शिव शक्ति बायोटेक,सत्य माइक्रो फाइनेंस आदि कंपनियों ने प्रतिभाग करेंगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement