हरदोई भाजपा कार्यालय में एस.आई.आर. अभियान की समीक्षा एवं कार्य-योजना बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संकल्प।

हरदोई जिला भाजपा कार्यालय पर एस.आई.आर. की समीक्षा एवं कार्य-योजना बैठक जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में सम्पन्न

Dec 9, 2025 - 16:23
31 Views
हरदोई भाजपा कार्यालय में एस.आई.आर. अभियान की समीक्षा एवं कार्य-योजना बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संकल्प।
हरदोई भाजपा कार्यालय में एस.आई.आर. अभियान की समीक्षा एवं कार्य-योजना बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संकल्प।

हरदोई जिला भाजपा कार्यालय पर एस.आई.आर. की समीक्षा एवं कार्य-योजना बैठक जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी अभियानों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी तथा जिला प्रवासी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सीतापुर अचिन मेहरोत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि एस.आई.आर. अभियान का उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाना और प्रत्येक कार्यकर्ता को मिशन मोड में सक्रिय करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ और जिले को संगठनात्मक रूप से राज्य में मजबूत स्थान दिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और एस.आई.आर. जैसे अभियान संगठन को नई गति और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक कुशलता से पहुँचे, इसके लिए संगठन और सरकार के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध कार्य-योजना बनाने का आह्वान किया। उन्होंने  बूथ पर बीएलए 2 एवं बूथ अध्यक्ष की भूमिका पर मुख्य जोर दिया।

जिला प्रवासी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सीतापुर अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन निरंतर सेवा और समर्पण की भावना से चलता है। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में पार्टी विभिन्न जनसंपर्क एवं सामाजिक कार्यक्रमों को गति देने जा रही है, जिनमें कार्यकर्ताओं की सक्रियता महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर. अभियान में पूर्ण निष्ठा के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा दी। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी संदीप सिंह ने किया बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभावार अभियान के लिए नियुक्त किए गए प्रवासी जिला पदाधिकारी गण एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow