Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में चकबंदी विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित

Dec 8, 2025 - 19:51
31 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न। 
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में चकबंदी विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबंदी कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि अविवादित वरासत के सभी प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल निपटाया जाए।
साथ ही चकबंदी से जुड़ी समस्त प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर तेज गति से आगे बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को समय पर पूरा लाभ मिल सके।बैठक में जिलाधिकारी ने 10 वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों का यथाशीघ्र निस्तारित करने, सर्वे कार्य को समय से पूरा करने, चक कटिंग तथा चक निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गांवों में आम जनता द्वारा चकबंदी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है, इसलिए सभी चकबंदी कार्यों की वीडियो फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सबूत सुरक्षित रहें।बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, डीडीसी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसओसी प्रकाश चन्द्र उत्तम, चकबंदी अधिकारी राजीव राणा एवं डॉ. पुनीत शर्मा, एसीओ शकील अहमद, सतेंद्र कुमार सहित चकबंदी विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि चकबंदी कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय-सीमा में सभी लक्ष्यों को प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow