Ghazipur News: कोटेदार से विवाद के बाद कोटेदार के बेटे और उसके दोस्तों ने मिलकर की महिला ग्राम प्रधान के पति की पिटाई।

ग्राम प्रधान ने की डीएम से शिकायत- ग्राम प्रधान का आरोप कोटेदार शमशेर सिंह राशन देता है कम साथ ही विरोध करने पर महिलाओं ....

Nov 21, 2024 - 11:43
67 Views
Ghazipur News: कोटेदार से विवाद के बाद कोटेदार के बेटे और उसके दोस्तों ने मिलकर की महिला ग्राम प्रधान के पति की पिटाई।

रिपोर्ट - महताब आलम 

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव में कोटेदार की दबंगई का मामला सामने आया है  जहां कोटेदार ने राशन मांगने पर महिला ग्राम प्रधान के पति की पिटाई कर दी साथ ही कुछ महिलाओं ने भी कोटेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है ।

नखतपुर की ग्राम प्रधान साधना देवी मामले की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुची जहां एसडीएम ने उनको कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया । महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि कल जब कोटेदार राशन बांट रहा था तब वो सभी लोगों का 4 से 5 किलो राशन कम दे रहा था । जब इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो उन्होंने अपने पति को वहां भेजा पर कोटेदार ने उनके पति की झाड़ू से पिटाई कर दी। 

Also read- Crime News: सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, लड़की ने जाल में फंसा कर ठगे 25 लाख रुपए।

उन्होंने बताया कि कोटेदार सभी को राशन कम देता है और कोई महिला इसका विरोध करती है तो वो महिला की भी पिटाई कर देता है।उन्होंने बताया कि उनके विरोध करने की वजह से कोटेदार उनसे नाराज था और कल कोटेदार के लड़के मनोज सिंह से अपने अन्य साथियों के साथ  उनके घर पहुचा और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।फिलहाल महिला ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम जांच कर कार्रवाई की बात कर रही हैं लेकिन कोटेदारों की दंबगई के मामले कम नहीं हो रहे हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow