मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों को न रखा जाए लंबित - जिलाधिकारी

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ....

By INA News Desk
Aug 13, 2025 - 20:08
33 Views
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों को न रखा जाए लंबित - जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों को न रखा जाए लंबित - जिलाधिकारी

Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा  जाए। अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराया जाए। योजना के अंतर्गत ऋण अवमुक्तिकरण में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाई जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक बैंकों द्वारा 924 युवा उद्यमियों को लाभान्वित कराया जा चुका है। बैंकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि 24 घंटे के अंदर एक हजार युवा उद्यमी ऋण अवमुक्तिकरण की लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविंद रंजन व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : खेत में कूड़ा डालने और धमकी की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow