30 अगस्त तक करे आवेदन - रमाकान्त
Hardoi News: जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में संचालित राजकीय अनुसूचित....
Hardoi News: जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद हरदोई में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक/बालिका) छात्रावास मन्नापुरवा, जी०आई०सी० परिसर हरदोई एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास मन्नापुरवा हरदोई शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं विभागीय वेबसाइट https://upswdhms.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है, गत वर्ष (2024-25) निवासरत छात्र/छात्राओं को आनलाइन नवीनीकरण आवेदन करना होगा।
नवीन/पूर्व के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदन करने से पूर्व पोर्टल पर दिए गए लिंक पर क्लिक करते हुए सम्पूर्ण फॉर्म को भरना अनिवार्य है। छात्र/छात्रायें 30 अगस्त, 2025 तक अनिवार्य रुप से आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त हार्ड कापी सम्बन्धित छात्रावास में जमा करना सुनिश्चित करें। समस्त छात्रावासों में यू०पी०सिडको द्वारा निर्माण, मरम्मत आदि का कार्य किया जा रहा है, यू०पी० सिडको द्वारा छात्रावास भवन हस्तगत होने के उपरान्त छात्र/छात्राओं को छात्रावास में रहने की सूचना पृथक से दी जायेगी।
Also Read- विद्युत चालित चाक पाने हेतु 10 अगस्त तक करे आवेदन - सुष्मिता सिंह
What's Your Reaction?











