योग प्रशिक्षक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन करें- मधु वाजपेई

Hardoi News: जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी मधु वाजपेई ने अवगत कराया है कि योग एवं योगिक विधाओं के द्वारा उपचार को बढ़ावा देने के लिए...

By INA News Desk
Jul 16, 2025 - 19:11
109 Views
योग प्रशिक्षक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन करें- मधु वाजपेई
योग प्रशिक्षक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन करें- मधु वाजपेई

Hardoi News: जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी मधु वाजपेई ने अवगत कराया है कि योग एवं योगिक विधाओं के द्वारा उपचार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत जनपद में आयुषमान आरोग्य मंदिर स्थान राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कुसरसठ, पचदेउरा, रसूलपुर व भटपुर में एक-एक कुल चार महिला एवं राजकीय होम्यौपेथिक भटपुर एवं नूरपुर हथौड़ा में एक-एक कुल दो पुरूष योग प्रशिक्षको की अंशकालीन योग प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति किया जाना है।

उन्होने कहा है कि योग प्रशिक्षक की योग्यता रखने वाले पुरूष/महिला अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि, जाति, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं पांच वर्ष का योग अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक द्वारा 18 अगस्त 2025 की सायं 05 बजे तक प्राप्त आवेदन जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, न्यू सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टैंड द्वारा मान्य होगें तथा आवेदन पत्र के साथ अपने नाम व पता लिखे दो लिफाफे (45 रूपये के डाक टिकट लगे। संलग्न कर भेजे और साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थियों को पंजीकृत डाक या मोबाइल के माध्यम से दी जायेगी, नियम, शर्तो एवं आवेदन पत्र के प्रारूप की जानकारी के लिए hardoi.nic.in  से डाउन लोड करें तथा आवेदन पत्र पर ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर अवश्य लिखें।

Also Read- निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जायेगा- अनुनय झा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow