Hardoi: ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना हेतु 20 जुलाई तक करे आवेदन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट

Jul 16, 2026 - 19:08
22 Views
Hardoi: ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना हेतु 20 जुलाई तक करे आवेदन
ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना हेतु 20 जुलाई तक करे आवेदन

Hardoi: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवक एवं युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनपद हरदोई में प्रशिक्षण हेतु चयनित संस्थानों में गंगा सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हरदोई कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, टेक्निकल डेवलपमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तथा बीटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट शामिल हैं। ओ लेवल प्रशिक्षण की अवधि न्यूनतम एक वर्ष तथा सीसीसी प्रशिक्षण की अवधि न्यूनतम तीन माह निर्धारित की गई है। योजना के लिए पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच तथा शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति भी आवश्यक होगी। इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित प्रति एवं आवश्यक अभिलेखों (मार्कशीट, शैक्षिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड आदि) की हार्डकॉपी 20 जुलाई 2026 को सायं 5.00 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, हरदोई में जमा करना अनिवार्य है।

Also Read- Veena Manvi Statement: मेरा नामांकन रद्द नहीं हुआ, JJD उम्मीदवार वीना मानवी ने गिरफ्तारी को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow