हरदोई में HCL फाउंडेशन CAT सेंटर का दो वर्ष के लिए विस्तार, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पॉलीहाउस का किया उद्घाटन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा तहसील सण्डीला के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सण्डीला परिसर में स्थापित
Hardoi: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा तहसील सण्डीला के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सण्डीला परिसर में स्थापित एच०सी०एल फाउण्डेशन (कैट सेन्टर) का दो वर्ष के लिए विस्तार किया गया, जिसके उपलक्ष्य में कृषि मंत्री , बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री (कृषि) एवं रविन्द्र, प्रमुख सचिव (कृषि) द्वारा आज एच०सी०एल फाउण्डेशन के स्टेट एवं ग्लोबल हेड एवं कृषि विभाग अधिकारियों के साथ एच०सी० एल फाउण्डेशन सण्डीला का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा एच०सी०एल फाउण्डेशन द्वारा किसान हित के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।
कृषि मंत्री द्वारा एच०सी०एल फाउण्डेशन परिसर में नवनिर्मित पॉलीहाउस का भी उद्घाटन किया गया। एच०सी०एल० फाउण्डेशन सण्डीला सहयोग से ग्राम पड़ी के कृषक तुलसीराम पुत्र बाबू द्वारा निर्मित पॉलीहाउस का निरीक्षण किया गया तथा वहाँ उपस्थित किसानों के साथ कृषक संवाद भी किया गया तथा स्थानीय किसानों द्वारा किये गये जा रहे कृषि कार्यों पर चर्चा की।
इसी क्रम में कृषि मंजी द्वारा जनपद हरदोई में संचालित राजकीय कृषि महाविद्यालय में नये छात्रावास के निर्माण हेतु शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। उक्त के अतिरिक्त कृषि विभाग जनपदीय अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी। उपरोक्त कार्यक्रम में कनीज फातिमा, अपर कृषि निदेशक (प्रसार), कृषि भवन, लखनऊ, आशुतोष कुमार मिश्र, अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र/कृषि रक्षा), कृषि भवन लखनऊ, डा० अजय कृष्णा, सयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मण्डल लखनऊ, डा० राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई, डा० सतीश चन्द्र पाठक,
जिला कृषि अधिकारी, हरदोई, इन्द्रजीत यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई, इन्द्रसेन नाथ, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, हरदोई, डा० निधि राठौर, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, हरदोई, अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदोई एवं सण्डीला, डा० सी०एल० मौर्या, प्राचार्य, राजकीय कृषि महाविद्यालय हरदोई एवं एच०सी०एल० फाउण्डेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
Also Click : Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई डीओडी का 11वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, सोनिया मिश्रा बनीं नई अध्यक्ष
What's Your Reaction?




