कछौना पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को दबोचा, सोलर बैटरी समेत नकदी बरामद

थाना कछौना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक

Jul 16, 2026 - 18:54
37 Views
कछौना पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को दबोचा, सोलर बैटरी समेत नकदी बरामद
कछौना पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को दबोचा, सोलर बैटरी समेत नकदी बरामद

रिपोर्ट : मुकेश सिंह सोमवंशी

कछौना (हरदोई)। थाना कछौना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कछौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम इस्लामपुर खुर्द निवासी विपिन उर्फ समसवार पुत्र किशोरी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को ग्राम दरियापुर निवासी एक महिला के घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में थाना कछौना पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया, जिसमें एक सोलर बैटरी, दो सोलर प्लेट, दो इनवर्टर, तीन चार्जर, एक एक्सटेंशन बोर्ड तथा 110 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक विशाल गुंजर, कांस्टेबल बंटी कुमार, तुफान सिंह, दीपक सिंह, आयुष चौधरी एवं अक्षय पटेलरिया शामिल रहे।

Also Read- Indore ATM Cash Embezzlement: इंदौर में एटीएम में कैश लोड करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, 40 लाख रुपये के गबन का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow