Hardoi News: 13 जनवरी तक करे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन -रमाकान्त

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 मे सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति....

Dec 2, 2024 - 18:33
50 Views
Hardoi News: 13 जनवरी तक करे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन -रमाकान्त

हरदोई:जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 मे सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा-09-10) की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक एवं आवेदन से लेकर वितरण तक की समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे की जायेगी। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर 2024 तक विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही की जायेगी।

10 जनवरी 2025 तक छात्रों द्वारा रजिस्टेªशन  किया जा सकेगा। 13 जनवरी तक छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन किया जायेगा। 15 जनवरी तक छात्र द्वारा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालना, 17 जनवरी तक हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांक्षित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना, 20 जनवरी तक विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की कार्यवाही की जायेगी।

Also Read- Hardoi News: 04, 05 एवं 06 दिसम्बर को होगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

21 जनवरी से 31 जनवरी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन किया जायेगा। 29 जनवरी से 03 फरवरी तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। 05 फरवरी तक छात्रों द्वारा सही आवेदन को विद्यालय मे जमा किया जायेगा तथा 07 फरवरी तक संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित कराने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों समस्त शिक्षण संस्थाओं से कहा है कि छात्रृत्ति की समस्त कार्यवाही निर्धारित तिथियों मे पूर्ण की जाये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow