Hardoi News: फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों को ही मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त। 

फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य कृषकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में कृषकों...

Dec 2, 2024 - 18:45
230 Views
Hardoi News: फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों को ही मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त। 

हरदोई। डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रचर फार एग्रीकल्चर के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जिलाधिकारी द्वारा 1572 राजस्व ग्रामों में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों की टीम गठित कर ग्राम स्तरीय शिविर का आयोजन आज से प्रारम्भ किया गया है जिसकी अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 है। फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य कृषकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में कृषकों की पहचान एवं प्रमाणीकरण में सुगमता होगी। 

कृषकों को कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज के विक्रय में ऑनलाइन पंजीकरण, खाद एवं बीज, फसल बीमा की क्षतिपूर्ति एवं अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो पायेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगामी किस्त केवल उन्ही कृषकों को प्राप्त होगी, जिन्होने अपना फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करा लिया हो।

Also Read- Hardoi News: 13 जनवरी तक करे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन -रमाकान्त

फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु कृषि विभाग, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा शिविर में भूमिधर कृषकों की ईकेवाईसी करते हुए उनकी भूमि का ब्यौरा उनके आधार से लिंक कर एक यूनिक आई०डी० तैयार की जायेगी। कृषक भाई अपने ग्राम में आयोजित कैम्प में अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर एवं सभी खतौनी लेकर जाये, जिससे कि उनका फार्मर रजिस्ट्री यूनिक आई०डी० तुरन्त बना दी जायेगी।

जनपद हरदोई में 1572 राजस्व ग्रामों में शिविर लगाकर यह कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। यदि कोई कृषक किसी कारणवश कैम्प में नहीं पहुंच पाता है तो ऐसी स्थिति में अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से या स्वयं फार्मर सहायक ऐप के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० बना सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow