Hardoi News: बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव है- संजीव बालिया

भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 को लेकर सोमवार अपराह्न 03 बजे जिला कार्यशाला का आयोजन किया...

Dec 2, 2024 - 18:57
74 Views
Hardoi News: बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव है- संजीव बालिया

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 को लेकर सोमवार अपराह्न 03 बजे जिला कार्यशाला का आयोजन किया। जिला कार्यशाला में बूथ और मंडल के चुनावों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी संजीव वालिया ने समीक्षा कर चुनाव अधिकारी अधिकृत किए। उन्होंने कार्यशाला में बताया कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव है। जिसको भी पार्टी से यह दायित्व मिले, उसे यह मालूम होना चाहिए कि पार्टी की मजबूती उनके कंधों पर है। गांव पुरवों में रहने वाली जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी दिन रात कल्याणकारी योजनाओं के   द्वारा उनको संबल बनाने की कोशिश में लगी है। जिससे कि वह गरीबी से बाहर निकल एक सम्मान भरा जीवन जी सके। ग्राउंड जीरो पर पार्टी का सबसे बड़ा प्रतिनिधि संघठन का बूथ अध्यक्ष होता है। यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। कहा कि मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव में दावेदारों के साथ मिल बैठकर बात करें और एक नाम पर सहमति बनाकर उनको जिम्मेदारी सौंपे और आवश्यकता पड़ने पर ही मतदान भी कराए। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनावों में विपक्ष के झूठे प्रोपोगंडा को तोड़ने के लिए संघठन के बूथ अध्यक्षों ने सबसे बड़ा योगदान दिया। हरियाणा महाराष्ट्र और यूपी के उप चुनाव इसकी सबसे बड़ी बानगी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था अनुसार व्यक्ति आगे बढ़ता है और सेवा के माध्यम से बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और देश की कमान संभालता है।

कार्यशाला में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने बूथ अध्यक्षों के चुनाव की बारीकियों को अधिकृत चुनाव अधिकारियों से साझा की, साथ ही उन्होंने बताया कि मंडल के पात्र पदाधिकारियों को जिले की कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने संघठन में चुनकर आने वाले पदाधिकारियों पर कहा कि बूथ और मंडल का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी की नीति रीति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करता है।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कार्यशाला में बताया कि हरदोई जनपद प्रदेश के इकलौते ऐसे जनपदों में है जिसने सभी चुनावों से लेकर संघठन के कार्यक्रमों में अव्वल स्थान प्राप्त किया। जनपद को मिला यह गौरवशाली क्षण उसके सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। कहा कि संगठन चुनाव में समर्पित कार्यकर्ता ही चुनकर आएगा। उन्होंने बताया कि जिले में भाजपा की सदस्य संख्या 484,600 तक पहुंच गई है। 

जिलाध्यक्ष ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों की लिंचिंग पर देश के अंदर बैठे अर्बन नक्सलों से सवाल किया कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अब कोई नहीं बोल रहा। जहां की सरकार से लेकर सेना और पुलिस इस घिनौने कृत्य में अपराधियों का साथ दे रही है। कहा कि इतिहास गवाह है जहां भी हिंदू बहुसंख्यक रहा, वहां खुशहाली, आजादी और तरक्की रही। जैसी ही हिंदू आबादी घटी और अल्पसंख्यक की श्रेणी में आया उसका दोहन हुआ। महिलाओं और बेटियों का धर्म परिवर्तन हुआ। यह सब हमारी आगे आने वाली पीढ़ी न देखे इसके लिए हमें विपक्ष के प्रोपेगेंडा के झाड़ों में न आते हुए एक होकर रहना होगा। 

Also Read- Hardoi News: फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले कृषकों को ही मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, राम प्रकाश गुप्ता गुड्डू, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, संजय सिंह गुड्डू, एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, आजाद भदौरिया, मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ल, मीना वर्मा, रामनंदनी वर्मा, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, बेदराम राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्व राज सिंह, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अनोज मिश्रा, अभय शंकर शुक्ला, असद इराकी, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव एवं मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow