शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिये करे आवेदन- शशांक सिंह

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया है, कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित दिव्यांगजन

Jul 8, 2026 - 18:17
23 Views
शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिये करे आवेदन- शशांक सिंह

Hardoi: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया है, कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू0 15,000/- व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रू0 20,000/- तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35,000/- धनराशि निर्धारित है। इसके लिये शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पति में कोई आयकर दाता न हो, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए, ऐसे दिव्यांग दम्पति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो वह इसके लिये पात्र है। दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पति वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाईन http//divyangjan.upsdc.gov.in  पर आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन फार्म भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह का प्रमाण पत्र (शादी का कार्ड इत्यादि), आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो), सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर करना अनिवार्य है, साथ ही ऑनलाईन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन, हरदोई में प्राप्त करायें। अधिक जानकारी के लिए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में UPTET परीक्षा आज से शुरू, 60 जिलों के 955 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow