Hardoi: हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन, कल होगा भव्य आयोजन।

कल आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य शिव सहाय तिवारी एवं विपिन

Jan 10, 2026 - 18:52
55 Views
Hardoi: हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन, कल होगा भव्य आयोजन।
हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन, कल होगा भव्य आयोजन।

पत्रकार मुकेश सिंह

संडीला(हरदोई) कल आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य शिव सहाय तिवारी एवं विपिन शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी जेपी पांडे ने निभाई। कार्यक्रम में हिंदू समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिनमें किशोर गुप्ता, जिला कार्यवाह तीर्थराज सिंह, जिला प्रचारक कमलेश, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामगोपाल, नगर मंत्री अजय द्विवेदी (सभासद), प्रिंस गुप्ता, वेद मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, सहजिला कार्यवाह बृजमोहन सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। भूमि पूजन के दौरान सम्मेलन की सफलता, समाज की एकता और राष्ट्रहित की कामना की गई। उपस्थित जनसमूह में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि कल होने वाला हिंदू सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देगा, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, कार्यकर्ता एवं आम जनमानस की सहभागिता अपेक्षित है ।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow