मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संज्ञान: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश।

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने का

By INA News Desk
May 14, 2026 - 10:40
41 Views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संज्ञान: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संज्ञान: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए।

यूपी में अति वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली से जनहानि, पशुहानि और आर्थिकहानि पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन पूरा कर तुंरत मुआवजा देने के लिए कहा गया है।

Also Read- Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow