मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को सम्भल दौरे पर, करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। 

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त 2025 (बृहस्पतिवार) को सम्भल के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा....

Aug 5, 2025 - 13:49
84 Views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को सम्भल दौरे पर, करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को सम्भल दौरे पर, करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। 

उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त 2025 (बृहस्पतिवार) को सम्भल के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा कई विकास योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित करने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे सर्किट हाउस मुरादाबाद से शुरू होगा, जहां से वह 9:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मुरादाबाद से प्रस्थान करेंगे। 9:55 बजे उनका आगमन सम्भल के बहजोई स्थित नवीन पुलिस लाइन में होगा। इसके बाद वह 10:00 बजे से 10:10 बजे तक पुलिस लाइन का भौतिक निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 10:15 बजे सम्भल जनपद मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम का समापन 11:30 बजे तक प्रस्तावित है।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:00 बजे सम्भल के जनसभा स्थल पर जाएंगे, जहां वे आम जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।

12:05 बजे वे पुनः हेलीकॉप्टर द्वारा सम्भल पुलिस लाइन से बरेली के लिए रवाना होंगे और 12:40 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। यहां से वे वायुसेना के विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे और 13:15 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 13:40 बजे मुख्यमंत्री का काफिला कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित सरकारी आवास पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री के सम्भल दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और विभिन्न एजेंसियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस लाइन और जनसभा स्थल पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरे से सम्भलवासियों को उम्मीद है कि जिले में विकास की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी और अधूरी परियोजनाओं को गति मिलेगी।

Also Read- डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र का किया निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow