Hardoi: गांधी जयंती समारोह में लोकगीत व देशगीत प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा हुनर।

महात्मा गांधी जयंती समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को गांधी भवन में लोकगीत व देशगीत एकल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जलन कर भारतीय जनता पार्टी

By INA News Desk
Oct 7, 2025 - 17:23
64 Views
Hardoi: गांधी जयंती समारोह में लोकगीत व देशगीत प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा हुनर।
गांधी जयंती समारोह में लोकगीत व देशगीत प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा हुनर।

हरदोई। महात्मा गांधी जयंती समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को गांधी भवन में लोकगीत व देशगीत एकल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जलन कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  अजीत सिंह बब्बन ने की. उन्होंने कहा कि बच्चे आज का भविष्य है, लोकगीत हमारी धरोहर है जिसको महात्मा गांधी जन कल्याण समिति बखूबी निभा रही है।

प्रतियोगिता में निहाल राव, पवन सिंह, अतिथेय प्रताप सिंह, अविरल शुक्ला, रिदम गुप्ता, एलिश राज, सिद्धि पाल, तनिश गुप्ता, अलंकृत श्रीवास्तव, सुप्रज्ञा मिश्र, अद्विता गुप्ता, ऋचा दीक्षित, आनंद वर्धन सिंह, शालिनी पाण्डेय सहित कुल 54 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

ग्रुप गायन प्रतियोगिता में सर्वोदय आश्रम ग्रुप, प्रियांशी एंड ग्रुप, खुशबू-पायल ग्रुप सहित कुल छह ग्रुपों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। संगीत संगत में कैसियो पर शरद सिंह, पैड पर अश्वनी कुमार और ढोलक पर संनी ने सहयोग किया। निर्णायक की भूमिका रवि तिवारी और प्रतिमा मिश्र ने निभाई।

कार्यक्रम का संचालन आलोकिता श्रीवास्तव और सिद्धार्थ पाण्डेय ने किया, जबकि संयोजन मनीष मिश्र के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में करुणा शंकर द्विवेदी, जसवीर कौर, नवल किशोर , देवेंद्र विक्रम सिंह और शुभम सिंह का विशेष सहयोग रहा। गांधी जयंती समारोह समिति के जोगिंदर गांधी ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे से प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Also Read- Hardoi : हरदोई में स्वदेशी मेला का आयोजन, उद्यमियों को मुफ्त स्टॉल मिलेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow