मसूरी में क्रिसमस और नए साल की तैयारियाँ शुरू केक मिक्सिंग समारोह ने जगाई त्योहारों की रौनक।

पहाड़ों की रानी मसूरी में क्रिसमस और नए साल की हलचल अब पूरी तरह शुरू हो गई है। ठंड की दस्तक के साथ ही शहर के प्रमुख होटलों में पारंपरिक

By INA News Desk
Nov 20, 2025 - 11:56
63 Views
मसूरी में क्रिसमस और नए साल की तैयारियाँ शुरू केक मिक्सिंग समारोह ने जगाई त्योहारों की रौनक।
मसूरी में क्रिसमस और नए साल की तैयारियाँ शुरूकेक मिक्सिंग समारोह ने जगाई त्योहारों की रौनक।

रिपोर्टर सुनील सोनकर
पहाड़ों की रानी मसूरी में क्रिसमस और नए साल की हलचल अब पूरी तरह शुरू हो गई है। ठंड की दस्तक के साथ ही शहर के प्रमुख होटलों में पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह का दौर चल पड़ा है। यही वह रस्म है जो त्योहारों की खुशियों का आधिकारिक आगाज मानी जाती हैकृऔर इस साल भी इसका रंग देखते ही बन रहा है। जेपी रेजीडेंसी मैनर, बार्लाेगंज में आयोजित वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह में मेहमानों, शहर के साहित्यकारों और स्थानीय गणमान्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एग्ज़ीक्यूटिव शेफ तनुज नैयर तनुज नैयर ने मेहमानों को परंपरागत तरीके से ब्लैक करंट, खुबानी, रम में भीगे अंजीर, किशमिश, डेट्स, कैंडिड ऑरेंज पील, अदरक, टट्टी-फ्रूटी, सूखी चेरी, कैंडिड कद्दू और रमदृब्रांडी का मिश्रण तैयार कराया। शेफ तानुज ने बताया कि “क्रिसमस केक केवल मिठाई नहीं, बल्कि महीनों की तैयारी और खुशियों का प्रतीक है। केक मिक्सिंग समारोह इसी उत्सव भावना का स्वागत है।

सर्दियों की धूप और खुली लॉन में आयोजित इस समारोह में मेहमानों ने एग्ज़ीक्यूटिव शेफ के निर्देशन में काजू, सुल्ताना, बादाम फ्लेक्स, प्रून्स, मसाले, दालचीनी, जायफल, अदरक पाउडर, और डार्कदृव्हाइट रम व रेडदृव्हाइट वाइन की सुगंध से भरी सामग्री को मिलाया। एग्ज़ीक्यूटिव शेफ तनुज नैयर ने बताया कि यह मिश्रण हफ्तों तक सहेजकर रखा जाता है, जिससे क्रिसमस के खास रम केक में अनोखी खुशबू और स्वाद आता है।

कार्यक्रम में जेपी रेजीडेंसी मैनर के रेजिडेंट मैनेजर  ने कहा कि क्रिसमस लोगों को जोड़ता है। केक मिक्सिंग सदियों से निभाई जा रही परंपरा है, जिसमें शामिल होना अपने आप में एक उत्सव है। उन्होने कहा कि होटल प्रबंधन ने  काफी पुरानी परंपरा को निभाते हुए केक मिक्सिंग का आयोजन हुआ। उन्होने कहा कि दिसंबर में क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम और पैकेज भी तैयार किए जा रहे हैं।

मसूरी पालिका परिशद के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि ठंडी हवाओं, कारोल्स की मधुर धुन, और सूखे मेवों, मसालों की महक के बीच आयोजित केक मिक्सिंग समारोह ने मसूरी में त्योहारों की शुरुआत को बेहद खास बना दिया है। कह सकते हैं कि मसूरी अब पूरी तरह त्योहारों की खुशबू से महक उठा है क्रिसमस और नए साल के जश्न का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 

Also Read- Lucknow: जौनपुर में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अगुवाई में नौपेड़वा से मोहम्मदपुर तक उमड़ा जनसैलाब।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement