UP News: मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया के पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By INA News Desk
Nov 9, 2026 - 19:06
15 Views
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनों को बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद देवरिया में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी जी के आवास पर ले. जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए।
Advertisement
Advertisement
  • पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया मुख्यमंत्री ने, परिजनों को बंधाया ढांढस

देवरिया/गोरखपुर। देवरिया के पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को देवरिया जनपद स्थित उनके पैतृक गांव बरपार जाकर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रीप्रकाश मणि के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीप्रकाश मणि का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी, वर्तमान में देवरिया के सांसद हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर में बरपार स्थित श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पैतृक आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्मृतिशेष के पार्थिव शरीर पर पुष्प और पुष्पचक्र चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। सीएम योगी ने स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि के पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement