Hardoi News: खाद्यान उठान एवं वितरण में पूर्ण पारर्दश्तिा बरती जायें- मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन समयबद्ध रूप....

By INA News Desk
Dec 7, 2024 - 17:00
95 Views
Hardoi News: खाद्यान उठान एवं वितरण में पूर्ण पारर्दश्तिा बरती जायें- मंगला प्रसाद सिंह
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन समयबद्ध रूप से गंभीरता से सम्पादित कराने हेतु शासनादेश में निहित प्रक्रिया के कम में जनपद के समस्त उचित दर दुकानों पर माहवार खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारियों तथा पारदर्शी वितरण हेतु पर्यवेक्षण अधिकारियों को नामित कर वितरण कराया जा रहा है और इसके लिए नामित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खाद्यान उठान एवं वितरण में पूर्ण पारर्दश्तिा बरती जायें।

उन्होने भारतीय खाद्य निगम के विभिन्न डिपो पर नियुक्त प्रेषण प्रभारी द्वारा प्रेषित खाद्यान्न की रीयल टाईम ऑनलाईन फीडिंग करायी जायेगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि किस दुकान का खाद्यान्न, किस समय व किस वाहन से पहुँचेगा। दुकान पर खाद्यान्न के पहुँचने की सूचना पूर्ति निरीक्षक द्वारा उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित चुने हुए सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों एवं नोडल तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को व्हाट्सएप्प/एस०एम०एस० के माध्यम से समय से दी जायेगी।

उचित दर विक्रेता को परिवहन/हैण्डलिंग ठेकेदार द्वारा प्राप्त करायी गयी खाद्यान्न की सम्पूर्ण मात्रा एवं उपयुक्त गुणवत्ता की पुष्टि का मिलान संबंधित पूर्ति निरीक्षक व विपणन निरीक्षक द्वारा खाद्यान्न डिलेवरी के स्थान पर ही किया जायेगा। संबंधित पूर्ति निरीक्षकों का दायित्व है कि उचित दर विक्रेताओं से खाद्यान्न वस्तुओं की रिसीविंग नियमानुसार ई-पॉस/ऐप के माध्यम से नियत समयसीमा अन्तर्गत सुनिश्चित करायें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।

प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु माह दिसम्बर, 2024, से मार्च, 2025 तक के लिए नोडल अधिकारी नामित (सूची संलग्न) करते हुए निर्देशित किया जाता है कि उनके द्वारा आवंटित दुकान पर प्राप्त खाद्यान्न की मात्रा व गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन कर सत्यापन रिपोर्ट सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को तत्काल प्रस्तुत की जायेगी। समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण होने से पूर्व सुनिश्चित कराया जायेगा। इस हेतु उपजिलाधिकारी उत्तरदायी होंगें। उपजिलाधिकारी स्तर से उपलब्ध करायी गयी सत्यापन आख्याएं संकलित कर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अधोहस्ताक्षरी को समय से प्रस्तुत की जायेंगी तथा इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार के विचलन तथा अनियमितता को अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में लाया जायेगा।

डीएम ने कहा कि वितरण पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जा रही है (सूची संलग्न), जो अपनी देख-रेख में खाद्यान्न का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करायेंगे एवं वितरण की पूर्ण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूपों पर तहसील के आपूर्ति कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे तथा तत्सम्बन्धित से सही वितरण के लिए उत्तरदायी होंगे। नामित नोडल अधिकारी तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु पर्यवेक्षकों की क्षेत्रवार ड्यूटी (सूची संलग्न) लगाते हुए निर्देशित किया जाता है कि उनके द्वारा भ्रमणशील रहकर सम्पूर्ण खाद्यान्न का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा और किस योजना के खाद्यान्न का वितरण किस तिथि को कराया जायेगा, इसका प्रचार-प्रसार उपजिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से कराया जाय, जिससे लाभार्थियों को इसकी जानकारी पूर्व से प्राप्त हो सके एवं कोई भ्रम की स्थिति न रहे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक उचित दर दुकानों पर भी वितरण सम्बन्धी सूचनाओं का प्रदर्शन कराना सुनिश्चित करें। तहसील स्तर पर तैनात आपूर्ति विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारियों द्वारा नोडल तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की रिपोर्ट संकलित कर उसकी समीक्षा करते हुए अनियमितता पाये जाने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए आख्या समय से उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रतिमाह जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित की जायेगी।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया नुमाइश चौराहे के निर्माण कार्य का निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी के स्तर से प्राप्त नोडल अधिकारियों की खाद्यान्न सत्यापन रिपोर्ट तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की वितरण रिपोर्ट की संकलित आख्या अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चत करायी जायेगी। जॉचकर्ता अधिकारियों द्वारा उचित दर दुकानों का निम्न बिन्दुओं पर निरीक्षण सम्पन्न किया जायेगा, उचित दर दुकान पर खाद्यान्न पहुँचने की सूचना समय से उपजिलाधिकारी, नोडल अधिकारी तथा चुने हुए स्थानीय जन प्रतिनिधियों को को पूर्ति निरीक्षक द्वारा समय से प्रदान की गयी है अथवा नहीं उचित दर दुकान को परिवहन हैंडलिंग ठेकेदार द्वारा प्रदत्त खाद्यान्न की मात्रा तथा गुणवत्ता का मिलान डिलीवरी पॉइंट पर सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक तथा विपणन निरीक्षण द्वारा किया गया है/नहीं, नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण से पूर्व भौतिक सत्यापन किया गया है कि नहीं, उचित दर विक्रेता द्वारा अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी दोनों प्रकार के राशन कार्डों से सम्बद्ध समस्त यूनिटों पर निर्धारित मात्रा एवं निर्धारित दर पर अनुमन्य खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है अथवा नहीं, उचित दर विक्रेताओं द्वारा घटतौली तो नहीं की जा रही है।

उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन में पायी गयी कमियों की स्थिति, नोडल तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों द्वारा यदि ठीक ढंग से कार्य नहीं किया जाता है तो ऐसे अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सम्बन्धित नियुक्ति/नियंत्रक अधिकारी द्वारा तत्काल विभागीय/अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। स्पष्ट किया जाता है कि नामित नोडल तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारी के सेवानिवृत्ति /स्थानान्तरण/अपरिहार्य स्थिति में प्रभार लेने वाले संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा। उक्त का अनुपालन संबंधित कार्यालयाध्यक्ष द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा। सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने वितरण व्यवस्था से सम्बन्धित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement