Lucknow News: सीआईटीएस सत्र-2025-26 हेतु प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 4 जून तक कर सकते हैं आवेदन। 

प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निदेशक (प्राविधिक) डी. के. सिंह ने बताया कि सत्र-2025-26 में शिल्प अनुदेशक....

May 29, 2025 - 20:30
 0  28
Lucknow News: सीआईटीएस सत्र-2025-26 हेतु प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 4 जून तक कर सकते हैं आवेदन। 

लखनऊ। प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निदेशक (प्राविधिक) डी. के. सिंह ने बताया कि सत्र-2025-26 में शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सी०आई०टी०एस०) के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 जून 2025 कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 28 मई 2025 निर्धारित की गई थी।

निदेशक ने बताया कि प्रवेश के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) में शामिल होने हेतु आवेदन वेबसाइट www.nimionlineadmission.in के माध्यम से किया जा सकता है। इस परीक्षा में बीटेक, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के अतिरिक्त वे प्रशिक्षार्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो अंतिम वर्ष की परीक्षा (NTC/NAC/Diploma/Degree) में सम्मिलित हो रहे हैं और जिनका परिणाम सत्र-2025 में घोषित होने की संभावना है।

Also Read- Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि- बोले, पूरा देश चौधरी साहब को ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में याद करता है।

डीजीटी के निर्देशानुसार प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज-लखनऊ (ITOT) में वर्तमान में संचालित 10 व्यवसायों में तथा सत्र-2025-26 से प्रस्तावित 10 नवीन व्यवसायों में और इसी प्रकार राजकीय शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर में संचालित 4 व्यवसायों में सीआईटीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। 

निदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) एवं प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीओटी) में शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत सत्र-2025-26 में प्रवेश अखिल भारतीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (एआईसीईटी) के माध्यम से होगा, जो 15 जून 2025 को डीजीटी द्वारा निर्धारित की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।