Sambhal: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने SDM को सौंपा ज्ञापन

हाजी अशरफ किदवई बोले- यूनिवर्सिटी सिर्फ इमारत नहीं, हजारों छात्रों के भविष्य और क्षेत्र की शैक्षिक पहचान से जुड़ा संस्थान

By INA News Desk
Jul 27, 2026 - 13:52
50 Views
Sambhal: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने SDM को सौंपा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, सपा अल्पसंख्यक सभा ने SDM को सौंपा ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को सम्भल में हाजी अशरफ किदवई के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में सरकार से निष्पक्ष और कानूनसम्मत समाधान निकालने की अपील की गई।

हाजी अशरफ किदवई ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी केवल इमारतों का समूह नहीं है, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य, शिक्षकों की वर्षों की मेहनत और पूरे क्षेत्र की शैक्षिक पहचान का प्रतीक है। उनका कहना था कि यदि यूनिवर्सिटी के भवनों को ध्वस्त किया गया तो इसका सबसे बड़ा नुकसान पढ़ाई कर रहे छात्रों और शिक्षा व्यवस्था को होगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रस्तावित कार्रवाई छात्रों और जनहित के अनुरूप नहीं है। संगठन ने सरकार से आग्रह किया कि किसी भी कार्रवाई से पहले सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। हाजी अशरफ किदवई ने कहा कि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है और सरकार से अपील करती है कि छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को बचाना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है तथा इस मामले में संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए।

Also Read- Gorakhpur: आस्था पर प्रहार करने वाले अब आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं: गोरखपुर से सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow