Sambhal: प्रेम प्रसंग के शक में पिता बना अपनी ही बेटी का कातिल, गाँव के युवक से बात करते देख पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग के संदेह में एक पिता ने अपनी ही जवान

Jul 27, 2026 - 14:10
97 Views
Sambhal: प्रेम प्रसंग के शक में पिता बना अपनी ही बेटी का कातिल, गाँव के युवक से बात करते देख पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
प्रेम प्रसंग के शक में पिता बना अपनी ही बेटी का कातिल, गाँव के युवक से बात करते देख पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उवैस दानिश, सम्भल

​जनपद सम्भल के थाना बनियाठेर क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग के संदेह में एक पिता ने अपनी ही जवान बेटी की जान ले ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.07.2026 को आरोपी रोहताश ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री सुरजमुखी को गाँव के ही एक युवक अर्जुन के साथ बातचीत करते हुए देख लिया था। इसी बात से गुस्से में आकर पिता ने बेटी के साथ रास्ते में ही धक्का-मुक्की और मारपीट की और उसे खींचकर घर ले आया।
​घर पर भी गुस्से का कहर थमता नहीं दिखा और मारपीट के दौरान युवती का सिर दीवार से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 24/25 की रात को ग्राम चौकीदार के पुत्र के माध्यम से थाना बनियाठेर पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ​एसपी सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना बनियाठेर पुलिस ने मृतिका के ताऊ विकास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त पिता रोहताश को अलावलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में 161/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow