Sambhal: प्रेम प्रसंग में मौत का खुलासा: प्रेमी ने उकसाया, युवती ने खुद को लगाई आग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

सम्भल जनपद के थाना गुन्नौर क्षेत्र में युवती को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया

May 25, 2026 - 17:13
 0  16
Sambhal: प्रेम प्रसंग में मौत का खुलासा: प्रेमी ने उकसाया, युवती ने खुद को लगाई आग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
प्रेम प्रसंग में मौत का खुलासा: प्रेमी ने उकसाया, युवती ने खुद को लगाई आग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के थाना गुन्नौर क्षेत्र में युवती को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने खुद को आग लगाई थी और इसके पीछे उसका प्रेमी ही उसे लगातार उकसा रहा था। मामले में मुख्य आरोपी कल्याण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसपी सम्भल मनोज कुमार रावत ने बताया कि 18 मई 2026 को अमरीश नामक व्यक्ति ने थाना गुन्नौर में सूचना दी थी कि उसकी बहन को गांव के श्योराज और एक अज्ञात व्यक्ति ने तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले के खुलासे के लिए एसपी सम्भल द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने गांव रसूलपुर निवासी कल्याण पुत्र रामरतन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार मृतका और कल्याण के बीच प्रेम संबंध थे। वहीं गांव के श्योराज से मृतका का विवाद चल रहा था। बताया गया कि मृतका अपने घर का निर्माण करा रही थी और नींव भरवाने के लिए मिट्टी डलवा रही थी, जिस पर शिवराज ने आपत्ति जताई थी। इसी बात से नाराज होकर मृतका ने अपने प्रेमी कल्याण को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कल्याण ने मृतका को उकसाया कि वह अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ले ताकि श्योराज को झूठे मुकदमे में फंसाया जा सके। 17 और 18 मई की रात बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को यह कदम उठाने के लिए लगातार उकसाया। इसके बाद युवती ने खुद को आग लगा ली और गंभीर रूप से झुलसने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कल्याण के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Also Read- Twisha Sharma Case : जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर के दौरान आरोपी समर्थ सिंह ने की भागने की कोशिश, कोर्टरूम में वकीलों के बीच तीखी झड़प।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।