Sultanpur News: दो माह बाद कब्र से निकला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका। 

जिले के दूबेपुर में दो माह पहले फंदे से लटके मिले एक युवक के मामले में नया मोड़ आया है। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को युवक का शव कब्र से निकालकर...

May 23, 2025 - 18:04
62 Views
Sultanpur News: दो माह बाद कब्र से निकला शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका। 

सुलतानपुर। जिले के दूबेपुर में दो माह पहले फंदे से लटके मिले एक युवक के मामले में नया मोड़ आया है। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को युवक का शव कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बंधुआ कला गाजी खां मोहल्ले के 22 वर्षीय अयान खां का शव 22 फरवरी 2025 को फंदे से लटका मिला था। पहले पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था।

परिवार का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में अयान की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। अयान अपने दिव्यांग पिता अतीक के साथ रहता था। उसकी मां नफीसा चंडीगढ़ में रहती हैं। उसकी बड़ी बहन मुस्कान के साथ उसका छोटा भाई अमान रहता है। मां नफीसा ने पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Also Read- Gonda News: अतिक्रमण से नाली गायब, सड़कों पर गंदा पानी: आवास विकास फेज-2 में नारकीय जीवन।

न्यायालय के आदेश पर एसडीएम विपिन द्विवेदी, थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह और सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। एक घंटे से अधिक की खोदाई के बाद शव को निकाला गया। मां का कहना है कि 12वीं पास अयान आत्महत्या नहीं कर सकता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow