Sultanpur News: महाशिवरात्रि पर पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य शिव बारात, जगह जगह स्वागत हुआ

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर हजारों भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जल-दूध से अभिषेक किया। मंदिर में हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारे गूं...

By INA News Desk
Feb 27, 2025 - 00:37
72 Views
Sultanpur News: महाशिवरात्रि पर पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य शिव बारात, जगह जगह स्वागत हुआ

By INA News Sultanpur.

पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर से महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर बब्लू बरनवाल नन्दी के नेतृत्व में निकली बारात में गाजे-बाजे, रथ, ऊंट, डीजे के साथ नागा साधु और संन्यासी भी शामिल हुए। घरों की छतों से महिलाओं ने फूलों की बरसात की और शिव भगवान की आरती उतारी। कलाकारों ने शिव तांडव, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण का जीवंत मंचन किया।

व्यवसायियों ने जगह-जगह बारातियों के लिए फलाहार, जलपान और प्रसाद का वितरण किया। मुड़िला रोड, बिजेथुआ रोड, शाहगंज रोड और कादीपुर रोड पर स्थानीय नेताओं और व्यापारियों ने बारात का स्वागत किया।

Also Read: Farrukhabad News: मस्जिद की गोलक चुराने वाले इमाम सहित तीन चोर गिरफ्तार

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर हजारों भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जल-दूध से अभिषेक किया। मंदिर में हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारे गूंजते रहे।  बारात में भूत-प्रेत, पिशाच, नागदेव, मदारी और सपेरे की वेशभूषा में कलाकार शामिल थे। बाजार को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झंडों से सजाया गया। स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए।

चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय ने अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने स्वागत में लगे व्यापारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow