Gonda News: अतिक्रमण से नाली गायब, सड़कों पर गंदा पानी: आवास विकास फेज-2 में नारकीय जीवन। 

आवास विकास के द्वितीय फेज में राजा सगरा के आवास की तरफ जाइए, भीषण गर्मी के इस सीजन में पूरे मोहल्ले में नालियों का गंदा...

May 23, 2025 - 17:55
35 Views
Gonda News: अतिक्रमण से नाली गायब, सड़कों पर गंदा पानी: आवास विकास फेज-2 में नारकीय जीवन। 

गोण्डा। आवास विकास के द्वितीय फेज में राजा सगरा के आवास की तरफ जाइए, भीषण गर्मी के इस सीजन में पूरे मोहल्ले में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा है। लोगों का इसी में से आना जाना हो रहा है। यहां अतिक्रमणकारी नालियों को चबा गए हैं। बताया जा रहा है कि आवासों के सामने बनी नाली का करीब नौ इंच से अधिक लोगों ने खुद का पत्थर ढाल लिये हैं। जिसके चलते नालियों की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है और नाली चोक हो चुकी है।

इस कालोनी में बनी नालियां जगह-जगह उफना कर सड़क को डुबोने में लगी  है। जिससे कालोनी वासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कालोनी के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद कहते हैं कि भीषण गर्मी में शायद ही किसी मोहल्ले की जलभराव से इतनी दुर्दशा होगी, बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और अजीब सी दुर्गंध के अलावा मच्छरों की भरमार भी है। वहीं कालोनी की मालती देवी का कहना है कि गर्मी के मारे घरों में बैठना मुश्किल होता है और बाहर जितनी बार निकलना होता, नालियों के पानी में घुसने की वजह से कई बार नहाना पड़ रहा है। सबसे अधिक मुश्किलें बच्चों व बुजुर्गो के लिए है, घरों में कैद होकर रह जाना पड़ रहा है। कालोनी की सरिता तिवारी का कहना है कि गनीमत है, अब स्कूल बंद हो गए हैं, कई बार इसमें सड़क पर फिसलकर बच्चे गिर गए और दुबारा तैयार करके स्कूल भेजना पड़ा है।

  • महज चार पुरुष सफाई कर्मियों के भरोसे वार्ड

आवास विकास द्वितीय की आबादी अन्य वार्डो की अपेक्षा अधिक है और यहां दो सफाईकर्मियों के देहावसान से अब संख्या आठ बची है। जिनमें महज चार पुरुष सफाई कर्मी है। बताया जा रहा है कि महिला सफाई कर्मी झाडू आदि लगा लेती है, लेकिन नालियों की साफ-सफाई करना उन्हें मुश्किल होता है। वहीं नालियां संकरी हो जाने से सफाई का संकट और बढ़ गया है। इसकी जानकारी पालिका के अधिकारियों को दी गई है। इस वार्ड में कम से कम चार और सफाई कर्मियों की मांग की जा रही है।

Also Read- Ayodhya News: मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीहनुमत कथा मंडपम का किया लोकार्पण, बोले- पिछली सरकारों में अयोध्या को अपमानित करने का कार्य किया गया।

आवास विकास द्धितीय बड़ी आबादी का वार्ड होने के नाते सफाई कर्मियों का बीते कई वर्षो से कमी चल रही है, जिन नालियों की वजह से जलभराव हो रहा है, उसकी साफ-सफाई कराने में कई तरह की अड़चने आ रही है। जिन लोगों को नालियों में बने हुए हैं, उनसे अतिक्रमण तोड़ने का अनुरोध किया जा रहा है, जिससे बेहतर साफ-सफाई हो सके- शशांक श्रीवास्तव छोटू सभासद प्रतिनिधि


आवास विकास द्धितीय में सड़क से जलभराव हटाने के लिए संबंधित सफाई नायक को निर्देश दिए गए हैं, कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण करने की शिकायतें मिली है। खुद नहीं हटाएंगे तो उसे जल्द तोड़वाना पड़ेगा- संजय कुमार मिश्रा ईओ , पालिका गोण्डा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow