Hardoi News: एक राष्ट्र, एक चुनाव से युवाओं में शिक्षा एवं देश प्रेम की भावना जागेगी - असीम अरूण

ब्लाक साण्डी में ग्राम गुर्रा के नेहरू उच्चर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव पर परिचर्चा व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी...

May 23, 2025 - 17:42
40 Views
Hardoi News: एक राष्ट्र, एक चुनाव से युवाओं में शिक्षा एवं देश प्रेम की भावना जागेगी - असीम अरूण

Hardoi News: ब्लाक साण्डी में ग्राम गुर्रा के नेहरू उच्चर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव पर परिचर्चा व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरूण ने दीप प्रज्जवलित एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से युवाओं में शिक्षा एवं देश प्रेम की भावना जागेगी और देश की आर्थिक स्थिति बढ़ने से देश का विकास तेजी से होगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक गरीब एवं जरूरत मंद की हर संभाव कर रही है और अपराध व अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गया।

इसके उपरान्त मंत्री जी ने ब्लाक साण्डी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 12 गांवों के विकास कार्यो के शिलापट से पर्दा हटाकर लोकापर्ण किया तथा ब्लाक परिसर में नव निर्मित कॉनफ्रेन्स हॉल का फीता काट कर अनावरण किया एवं ब्लाक सभागार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया।

गोष्ठी में विद्यालय की एक छोटी छात्रा  द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों एवं राज्यों के नाम सुनाने पर छात्रा को आर्शीवाद देते हुए कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा की अलख तेजी से जाग रही है और नवनिहाल व युवाओं का रूझान शिक्षा के प्रति तेजी से बढ़ रहा है जो आने वाले समय में देश की ताकत बनेगा।

Also Read- Hardoi News: किशोरों के शयन कक्षों में जल्द एसी लगवाने की व्यवस्था की जाये - जनपद न्यायाधीश

इस अवसर पर विधायक साण्डी प्रभाष कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप ब्लाक के सभी ग्रामों विकास कार्य कराये जा रहे और असहाय एवं गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा सहित ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow