Deoband : जनता को दोहरी टैक्स वसूली से निजात दिलाए सरकार: पंडित सतेंद्र
पंडित सतेंद्र शर्मा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जनता को टैक्स की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ आरटीओ (राज्य परिवहन कार्यालय) पर वाहन पंजीक
देवबंद : श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने सरकार से अपील की है कि वह जनता पर लगने वाले टैक्स के बोझ को कम करे और एक ही बार टैक्स वसूलने की प्रक्रिया को लागू करे। उन्होंने कहा कि सड़क और परिवहन के क्षेत्र में दोहरी टैक्स वसूली से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंडित सतेंद्र शर्मा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि जनता को टैक्स की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ आरटीओ (राज्य परिवहन कार्यालय) पर वाहन पंजीकरण के समय टैक्स लिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ टोल प्लाजा पर भी लोगों से टैक्स वसूला जाता है। यह न केवल आर्थिक बोझ बढ़ाता है, बल्कि आम नागरिकों के लिए जीवन को कठिन बना रहा है। कहा कि वाहन पंजीकरण के दौरान जनता को विभिन्न प्रकार के टैक्स चुकाने होते हैं। जिनमें रोड टैक्स और प्रदूषण नियंत्रण टैक्स शामिल है। इसके बाद जब वह राष्ट्रीय या राज्य राजमार्गों पर यात्रा करते हैं, तो उन्हें टोल प्लाजा पर भी शुल्क चुकाना पड़ता है। इस प्रकार एक ही वाहन पर विभिन्न स्थानों पर एक से अधिक बार टैक्स लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। ताकि जनता को राहत मिल सके।
Also Click : Deoband : मेहनत, लगन और ईमानदारी से हासिल करें तालीम: मोहतमिम
What's Your Reaction?











