Deoband News Today: के.एल. जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक चुने गए राजन छाबड़ा का गुरुद्वारा कमेटी ने किया सम्मान

के.एल.जनता इंटर काॅलेज का प्रबंधक चुनाव जीतने के बाद गुरूद्वारा साहिब माथा टेकने पहुंचे गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान

By INA News Desk
Sep 1, 2026 - 20:15
4 Views
Deoband News Today: के.एल. जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक चुने गए राजन छाबड़ा का गुरुद्वारा कमेटी ने किया सम्मान

देवबंद: के.एल.जनता इंटर काॅलेज का प्रबंधक चुनाव जीतने के बाद गुरूद्वारा साहिब माथा टेकने पहुंचे गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार के पुत्र राजन छाबड़ा का गुरूद्वार कमेटी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी व उपाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने कहा कि राजन छाबड़ा ने के.एल.जनता इंटर काॅलेज के प्रबंधक पद का चुनाव जीतकर समाज का मान बढाया है। राजन छाबड़ा ने गुरूद्वारा कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य काॅलेज का सर्वांगीण विकास करना है। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, श्याम लाल भारती, डा. गुरदीप सिंह सोढी, सतीश गिरधर, परमजीत सिंह, राजपाल सिंह नारंग, अमित भारती, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow