Devband Crime News: देवबंद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; भाई की तलाश में पुलिस की दबिश

गंगदासपुर जट्ट गांव में विवाहिता प्रियंका (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सतीश को गिरफ्ता

By INA News Desk
Sep 1, 2026 - 20:08
6 Views
Devband Crime News: देवबंद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; भाई की तलाश में पुलिस की दबिश

देवबंद। गंगदासपुर जट्ट गांव में विवाहिता प्रियंका (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति सतीश को गिरफ्तार किया है। मृतका के भाई रामकिशन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में मृतका के भाई मांगेराम की तहरीर पर पति सतीश और उसके भाई रामकिशन के खिलाफ हत्या और शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार को प्रियंका की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। ऐसे में प्रियंका की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसकी वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस के सामने जांच की चुनौती बनी हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार पति सतीश ने पुलिस को बताया कि प्रियंका मायके जाने की बात कह रही थी। उसके मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद प्रियंका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सतीश के इस बयान की भी पड़ताल कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोप और घटना के बाद रात में ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। इंस्पेक्टर संदीप बालियान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- देवबंद में बिजलीघर के उपकरण में खराबी से 30 घंटे बाधित रही आपूर्ति, उमस भरी गर्मी में लोग रहे बेहाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow