Deoband : देहरादून घटना पर मदनी ने जताई चिंता, गृहमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों को सख्त सजा और निर्दोषों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है और दोषियों को बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को मृतक के परिवार के साथ खड़ा होना चा

Jun 16, 2026 - 22:27
 0  4
Deoband : देहरादून घटना पर मदनी ने जताई चिंता, गृहमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों को सख्त सजा और निर्दोषों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
Deoband : देहरादून घटना पर मदनी ने जताई चिंता, गृहमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों को सख्त सजा और निर्दोषों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में हुई हत्या की घटना पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने मृतक विनोद कश्यप के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद बिगड़े हालात पर उन्होंने गृहमंत्री को पत्र लिखा है।  

मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है और दोषियों को बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को मृतक के परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन कुछ सांप्रदायिक तत्वों ने घटना के बाद माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, जो निंदनीय है।

मदनी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के घरों, दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया गया, मस्जिदों पर हमले हुए। भय के कारण कई परिवारों को पलायन करना पड़ा। कहा कि इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसमें हत्या की निष्पक्ष जांच, अपराधियों को सजा, सांप्रदायिक हिंसा पर रोक, विस्थापित परिवारों की सुरक्षित वापसी और प्रभावित परिवारों व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Also Click : Lucknow : लखनऊ में योग सप्ताह का शानदार आगाज, सभी जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम और आयुष कवच ऐप पर होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow