देवबंद: न लूट का खुलासा न चोरी की वारदात से उठा पर्दा

अरविंद बेटी की शादी के लिए कमेटी उठाकर रकम लेकर घर जा रहे थे। उधर,17 दिसंबर को चोरों ने गणेशपुरम में आशा रानी के बंद मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होते देख आ..

Jan 17, 2025 - 00:35
 0  40
देवबंद: न लूट का खुलासा न चोरी की वारदात से उठा पर्दा

  • 11 जनवरी को जोशीवाड़ा में सराफ से हुई थी दो लाख रुपये की लूट
  • 17 दिसंबर गणेशपुरम में हुई थी लाखों रुपये चोरी

By INA News Deoband.

सराफ से हुई दो लाख रुपये की लूट और गणेशपुरम में घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस केवल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मोहल्ला जोशीवाड़ा में 11 जनवरी की रात सराफ अरविंद वर्मा से बदमाश नकदी से भरा थैला लूटकर फरार हो गए थे। थैले में करीब दो लाख रुपये कैश था। अरविंद तल्हेड़ी बुजुर्ग में सराफ की दुकान करते हैं और रोज की तरह बस से उतर कर पैदल घर जा रहे थे। पीछे से आए बदमाश ने वारदात को अंजाम दिए।

Also Read: देवबंद: पालिका की अनदेखी से कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरा पसरा

अरविंद बेटी की शादी के लिए कमेटी उठाकर रकम लेकर घर जा रहे थे। उधर,17 दिसंबर को चोरों ने गणेशपुरम में आशा रानी के बंद मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होते देख आशा रानी ने एसएसपी को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा था। दोनों मामलों का खुलासा न होने से लोगों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow