देवबंद: पालिका की अनदेखी से कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरा पसरा

मोहल्ला मुलतानियान, शाहबुखारी, खानकाह, शाहविलायत और टपरी आदि में कई-कई माह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। लेकिन आज तक इन्हें ठीक नहीं किया गया। खानकाहवासी अब्दुल रज्जाक, फैसल, वसीम ...

Jan 17, 2025 - 00:31
 0  36
देवबंद: पालिका की अनदेखी से कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरा पसरा
प्रतीकात्मक चित्र

दारुल उलूम मार्ग पर सालभर बाद भी नहीं बदली गईं लाइटें, लोगों में रोष

By INA News Deoband.

नगर के कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। लेकिन नगर पालिका इन्हें ठीक ही नहीं करा रहा है। मोहल्लावासियों का आरोप है कि इससे संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों को जरा भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों में रोष बना हुआ है। मोहल्ला मुलतानियान, शाहबुखारी, खानकाह, शाहविलायत और टपरी आदि में कई-कई माह से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। लेकिन आज तक इन्हें ठीक नहीं किया गया। खानकाहवासी अब्दुल रज्जाक, फैसल, वसीम का कहना है कि यहां के मुख्य दारुल उलूम मार्ग से एक वर्ष से भी अधिक समय पहले खराब लाइटों को उतारा गया गया था।

Also Read: Sambhal: DM की अध्यक्षता में हुई IGRS पोर्टल समीक्षा बैठक

जिन्हें दोबारा लगाया ही नहीं गया। यही स्थिति मोहल्ला मुलतानियान की है। यहां के निवासी कादिर और बब्बन बताते हैं कि करीब आठ माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। अनेकों बार पालिका में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। लाइटें खराब पड़ी होने की वजह से सर्दी के मौसम में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। जिस कारण कभी भी किसी के साथ कोई घटना घटित हो सकती है। कुछ ऐसा ही हाल शाहबुखारी, शाहविलायत और टपरी का है। यहां कई-कई माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लेकिन कोई सुनवाई करने वाला ही नहीं है। ईओ धीरेंद्र राय का कहना है कि जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow