Lucknow News: दिव्यांग महागठबन्धन ने खाट बिछाकर घेरा भाजपा मुख्यालय, कई मांग के संबंध में सौंपा पत्र। 

दिव्यांग महागठबन्धन के तत्वावधान में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय विधानसभा पर खाट बिछाकर घेर लिया। दिव्यांग महागठबन्धन लेखपाल पद ....

Nov 25, 2024 - 16:28
 0  55
Lucknow News: दिव्यांग महागठबन्धन ने खाट बिछाकर घेरा भाजपा मुख्यालय, कई मांग के संबंध में सौंपा पत्र। 
  • भिक्षा नहीं रोजगार चाहिए - जिने का अधिकार चाहिए
  • लेखपाल पद पर  चयनित दिव्यांगों को नियुक्ति, सीजनल अमीनों के विनियमितिकरण की मांग
  •  दिव्यांगजन को नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने की मांग

लखनऊ। दिव्यांग महागठबन्धन के तत्वावधान में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय विधानसभा पर खाट बिछाकर घेर लिया। दिव्यांग महागठबन्धन लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र देने, सीजनल अमीनों के विनियमितिकरण, यातायात पुलिस विभाग में कार्यरत दिव्यांग ट्राफिक वार्डेनों को चौराहों पर तैनाती दिलाने, नौकरी,रोजगार स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने की लम्बे समय से मांग कर रहा है। पीछले 11 माह से ईको गार्डेन में धरना अनशन करने के बाद भी जब सरकार ने मांग नहीं पुरी की तो भाजपा प्रदेश कार्यालय घेर कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने शासन व राजस्व परिषद के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र न देकर, सीजनल अमीनो को रिक्त पदों पर विनियमितिकरण न कर अन्याय कर रहे है। सभी विभागों में नौकरी में आरक्षण कोटा पुरा होना चाहिए, यातायात पुलिस विभाग में कार्यरत दिव्यांग ट्राफिक वार्डेन को चौराहों से हटा कर इन्हें बेरोजगार कर दिया है। सरकार दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी व पेंशन पेंशन पांच हजार रूपया नहीं देना चाहती है। सरकार दिव्यांगजन के साथ अन्याय कर रही है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हक और अधिकार की लड़ाई शुरू हो गयी है| हम सरकार को उसी की भाषा में जवाब देंगे। 

महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि पुरे उत्तर प्रदेश के सभी दिव्यांगजन दिव्यांग महागठबन्धन के बैनर तले एक हो गये है। सरकार ने मांग पुरी नहीं कि तो आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजन सरकार को अपने वोट कि बदौलत सत्ता से बेदखल कर देंगे। मनीष प्रसाद ने कहा कि सरकार हमको कमजोर आंकने कि कोशिष न करे वरना परिणाम कुछ भी हो सकता है। 

Also Read- Lucknow News: प्रदेश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने में जुटी योगी सरकार, 1,37,302 महिलाएं बन चुकी हैं 'लखपति।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। वरना इसका गम्भीर परिणाम भुगतना पडे़गा। अभी ये टेलर है पिक्चर बाकी है। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिये सड़क पर उतर गये है। अपना अधिकार लिये वगैर हटने वाले नहीं है| इसके लिए चांहे जितना संघर्ष करना पडे|प्रवक्ता आनन्द तिवारी ने कहा कि हम न झूकेंगे न हटेंगे। मांग हर हाल में पुरी होनी चाहिए| सरकार को बडा दिल दिखाते हुए हमारी मांगो पर कार्यवाही करना चाहिए। 

आज के आन्दोलन मे अध्यक्ष मनीष प्रसाद, महासचिव वीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता आनन्द तिवारी, तन्यमय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, राम प्रवेश, सचिव दिनेश गुप्ता, बलराज सिंह, माता प्रसाद संगठन सचिव राजकुमार यादव आदि शामिल थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।