संभल हिंसा: पुलिस ने डायरेक्ट गोली चलाई, बोले डॉक्टर मसूद, चंद्रशेखर ने कहा, हिंसा किसी चीज का हल नहीं।

पुलिस ने सीधे गोली मारी है माथे पर गोली लगी है पुलिस ने बुरी तरीके से बर्बरता का नंगा नाच किया है- कांग्रेस सांसद ईमरान मसूद

Nov 25, 2024 - 16:12
 0  77
संभल हिंसा: पुलिस ने डायरेक्ट गोली चलाई, बोले डॉक्टर मसूद, चंद्रशेखर ने कहा, हिंसा किसी चीज का हल नहीं।

By INA News Sambhal Follow Up.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पुलिस पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है। जबकि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटना को दुखद बताते हुए मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें, संभल में हुई हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई थी। इस बवाल में पांच लोगों की मौत की रिपोर्ट है। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।

वहीं इस बवाल को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि संभल में जो हुआ वह बेहद दुखद है। कानून सभी समुदायों के लिए एक ही होना चाहिए। वहां लड़कों पर सीधी गोली चलाई गई, जिससे भयावह स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने इलाके में दंगा भड़काया, जिससे हिंसा और बढ़ गई। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि घटना दुखद है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि अब दोबारा इस तरह की घटना ना हो।

नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद रावण ने बताया कि संभल की घटना में 4 लोगों की जान गई। हिंसा किसी चीज का हल नहीं है। हर हिंसा के पीछे कोई कारण होता है, उसे जानना जरूरी है। लगातार किसी धार्मिक स्थल पर बार-बार अपना आधिपत्य दिखाने और उसे अपने हिस्से में लेने की कवायत चल रही है वो अच्छी नहीं है। ये पुलिस, प्रशासन और सरकार तीनों की विफलता है।

संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि ये घटना साजिश के तहत घटी है। हमें अफसोस है कि इस देश और प्रदेश में मुसलमान अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। कानून- व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो अधिकारी शामिल है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम देने का काम किया। जिन्होने नौजवानों की हत्या की है, उन्होंने सरकारी असलहे के साथ-साथ प्राइवेट असलहे से गोली चलाई है। उनपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरा सर्वे करने की क्या जरूरत थी अगर दूसरा सर्वे करना था तो कोर्ट का आदेश लेना चाहिए था। मॉब की शक्ल में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आप सर्वे करने जाते हुए आप क्या मैसेज देना चाहते हैं। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

संभल जिले में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि जब एक बार सर्वे हो गया था तो दोबारा मस्जिद का सर्वे बिना तैयारी के क्यों कराया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में धांधली की चर्चा को रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने जानबूझकर सर्वे की टीम को मस्जिद में भेजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धाँधली से तंत्र के बल पर चुनाव जीता है।

Also read- Sambhal News: संभल हिंसा केस में बड़ी खबर- सपा सांसद व विधायक पुत्र सहित कुल सात केस दर्ज, सैकड़ों अज्ञात आरोपी।

संभल की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना। जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है। राहुल ने आगे कहा कि भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। राहुल गांधी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े। वहीं प्रियंका गांधी ने भी राज्य सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया है। 

Also Read- संभल की हिंसा और मुस्लिम युवकों की हत्या सरकार और प्रशासन की भेदभावपूर्ण नीति का नतीजा: मौलाना महमूद मदनी

वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि न्यायपालिका के आदेश पर वहां (संभल) सर्वे चल रहा था। जो भी घटना हुई है, वो दुखद है। घटना की जांच होगी और निष्पक्ष कार्रवाई होगी। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि किस तरह से ये परिस्थितियां बनीं इसकी जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।